सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती के भाई से की पूछताछ, एक्ट्रेस ने बोला बड़ा झूठ
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 14 दिन हो चुके हैं लेकिन उनकी मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय और उलझती ही जा रही है। अब खबर है कि पुलिस उनके परिवार को दूसरे राउंड की पूछताछ के लिए बुलाने जा रही है।
Recommended Video
वहीं रिया चक्रवर्ती के भाई शॉविक को पूछताछ के लुए बुलाया गया है। शॉविक और रिया, सुशांत की कंपनी में हिस्सेदार थे।

सुशांत का विविडरेज रियालिटिक्स नाम का एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फर्म था। इस फर्म पर पूरा पैसा सुशांत ने लगाया था। वहीं रिया और उनके भाई शॉविक इस फर्म के पार्टनर्स थे। रिया ने इस कंपनी का कोई ज़िक्र अपने बयान में नहीं किया था।
[सुशांत सिंह राजपूत के ये 7 फैन्स कर चुके हैं 13 दिन में सुसाइड]
खबरों की मानें तो रिया ने ही सुशांत को मनाया था कि इस कंपनी में उनके भाई शॉविक को पार्टनर बना लें। डीसीपी अभिषेक त्रिमुखी ने अपने बयान में कहा है कि फिलहाल 27 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं।
उन्होंने लोगों से गुज़ारिश करते हुए कहा है कि पुलिस पर यकीन रखिए, पुलिस अपना काम कर रही है। सुशांत की मौत की हर एंगल से जांच की जा रही है। इस केस को सुसाइड के तौर पर दर्ज किया गया है लेकिन सुशांत के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
