सुशांत सिंह राजपूत केस: करीबी दोस्त संदीप सिंह के खिलाफ मामला,फोरेंसिक जांच,अकाउंट से छेड़छाड़!
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस लगातार अपनी जांच में जुटी हुई है। इस बीच फैंस इस पूरे केस को सीबीआई को देने की मांग कर रहे हैं। वहीं बीते दिन सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त संंदीप सिंहं ने इस केस से जुड़े ऐसे कई बयान दिए जिससे हलचल मच गई है।
Recommended Video
उन्होंने कहा था कि एकता कपूर से लेकर कई बड़े मेकर्स ने सुशांत को अपनी फिल्म में बतौर लीड कलाकार कास्ट किया था। इसके बाद अब खुद संदीप सिंह पर नई मुसीबत आ गिरी है। संदीप सिंह के खिलाफ सुशांत के परिवार के करीबी एक दोस्त ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

आपको बता दें कि सुशांत के काफी करीबी माने जाते हैं संदीप। सुशांत के सुसाइड के बाद संंदीप उनके परिवार के साथ हर जगह मौजूद थे। लेकिन अब शक के मामले में संदीप आ गए हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications