सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस : 23 बड़ी गवाही, प्रोफेशनल दुश्मनी, पुलिस से शेखर कपूर का खुलासा !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के 16 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में पुलिस अभी तक 20 लोगों से अधिक लोगों की पूछताछ कर रही है। अब पानी का निर्देशन करने वाले शेखर कपूर से पुलिस पूछताछ करेगी। आपको बता दे कि पुलिस इस पूरे मामले को प्रोफेशनल और निजी तरीके से जांच कर रही है।
Recommended Video
चलिए आपको इसकी पूरी डिसुशांत सिंह राजपूत सुसाइड को आज 16 दिन से अधिक हो गया है। इस हाई प्रोफाइल केस को लेकर पुलिस अपनी जांच तेजी से कर रही है। ऐसे में आपको हम पहले ही बता चुके हैं कि सोशल मीडिया पर फैंस इसे आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर बता रहे हैं। उनका कहना है कि सुशांत की हत्या हुई है।

पुलिस ने हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि ये सुसाइड है। वह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर इस सुसाइड की वजह क्या है। आपको बता दें कि सुशांत के निधन के बाद से इस बात की चर्चा हो रही है कि पानी फिल्म का ना बनना उनके लिए परेशानी बन गया था। आखिर क्या है ये पूरा मामला।
इसे जानने के लिए पुलिस अब निर्देशक शेखर कपूर से पूछताछ करेगी। शेखर कपूर लंबे समय से इस फिल्म को बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। लेकिन यशराज के साथ क्रिएटिव मतभेद होने के कारण ये फिल्म अटकी पड़ी थी। शेखर कपूर ने सुशांत के मौत के बाद इस पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा था कि वह इसे लेकर बेहद दुखी रहा करता था। टेल देते हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











