23 लोगों से पूछताछ, अकाउंटेंट-गर्लफ्रेंड,पोस्टमार्टम- सुशांत सिंह राजपूत मौत की बड़ी वजह DETAILS
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर इसकी हलचल है कि एक्टर की हत्या हुई है। वहीं कई बड़े स्टार्स और मेकर्स आए दिन सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ट्रोल हो रहे हैं। बीते दिनों अब इस पूरे मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग की जा रही है।
लेकिन आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच को बीते एक सप्ताह में तेजी से आगे बढ़ाया है। ऐसे में इस हाई प्रोफाइल केस को लेकर सुशांत के नौकर से लेकर उनकी फैमिली और बीते दिनों उनके अकाउंटेंट से भी पूछताछ की गई है। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये साफ कहा गया है कि दम घुटने से ही एक्टर की मौत हुई है।

पुलिस ने अपनी पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया है। अब तक इस मामले को लेकर कुलमिलाकर 23 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिन्हें एक नहीं बल्कि तीन से चार बार पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications