सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: सीसीटीवी की होगी फॉरेंसिक जांच, मुंबई पुलिस ने बताई बड़ी अपडेट !
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में 20 दिन बाद मुंबई पुलिस की जांच अब एक नए मोड़ पर पहुंची है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि मुंबई पुलिस इस मामले पर तेजी से विस्तार में काम कर रही है। हाई प्रोफाइल केस होने से पुलिस इसे लेकर हर बड़े और छोटे पहलू पर विस्तार से ध्यान दे रही है।
Recommended Video
हाल ही में सुशांत के डिप्रेशन और सुसाइड को देखते हुए निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली से सोमवार को इस केस के सिलसिले में 3 घंटे पूछताछ हुई। 20 दिन के भीतर सुशांत के मौत के पीछे की सही वजह पता लगाने के लिए अभी तक 30 लोगों ने गवाही दी है।

फिर चाहे वह मामला सुशांत के निजी जिंदगी से जुड़ा हो या फिर प्रोफेशनल रास्ते से। लेकिन अब एएनआई की रिपोर्ट अनुसार मुंबई पुलिस ने इस पूरे केस पर नई अपडेट दी है। जिस पर काफी समय से सोशल मीडिया पर सवाल खड़ा किया गया।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications