सुशांत सिंह राजपूत केस- महेश भट्ट से 3 घंटे पूछताछ, रिया चक्रवर्ती- डिप्रेशन और सड़क 2 पर बयान !
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में लगातार मुंबई पुलिस बयान दर्ज करवा रही है। प्रोफेशनल लेवल पर इस केस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। बीते दिनों ये खबर सामने आयी कि करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ और महेश भट्ट को पूछताछ का नोटिस भेजा गया है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी थी।
सोमवार को महेश भट्ट का बयान दर्ज करवा लिया गया। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार महेश भट्ट से तीन घंटे पूछताछ की गई। लेकिन भट्ट ने बांद्रा पुलिस स्टेशन नहीं बल्कि सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के बाहर मीडिया की भीड़ देखते हुए उन्होंने दूसरी जगह बयान देने की गुजारिश पुलिस से की थी।
Recommended Video

अमर उजाला की रिपोर्ट अनुसार भट्ट से सुशांंत के डिप्रेशन पर सवाल किया गया। साथ ही रिया और सुशांत के रिश्ते पर भी बात की गई। साथ ही भट्ट कैंप की फिल्मों से सुशांत को बाहर करने की वजह भी जानी गई है। आपको बता दें कि इस पूरे मामले को लेकर महेश भट्ट सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल हुए हैं। जहां पर उन पर सुशांत के फैंस ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications