सुशांत केस में 6 लोगों पर CBI का शिकंजा- जानें हैं कौन हैं आरोपी श्रुति मोदी और सैमुअल मिरांडा
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती सहित पांच अन्य लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के घर के मैनेजर सैमुएल मिरांडा और उनकी PR श्रुति मोदी पर शिकंजा कसा है। इन सब पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने की FIR दर्ज की है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत FIR दर्ज की है। सुशांत केस पर यह एक बड़ा कदम है, जिसके बाद लोगों के बीच न्याय की उम्मीद जाग उठी है।

बता दे, सुशांत के पिता केके सिंह ने बिहार पुलिस में अभिनेत्री रिया और उनके परिवार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई थी। इसी एफआइआर के आधार पर बिहार पुलिस ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी, जिसे केंद्र ने मंजूर कर लिया है। बिहार पुलिस केस से जुड़े दस्तावेज अब सीबीआई को सौंपेगी। सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच के लिए सीबीआई ने स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है।


Click it and Unblock the Notifications