सुशांत केस में दीपिका पादुकोण पर कंगना रनौत का आरोप- अपनी शादी में पाकिस्तानी एजेंट को बुलाया था
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पुलिस के साथ दो दिन से बिहार पुलिस की भी जांच शुरू है। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर कंगना रनौत लगातार अपनी टिप्पणी कर रही हैं। कंगना की टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर लगातार सुशांत केस को लेकर कोई ना कोई बयान जारी किया जा रहा है।
इस बार कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण को घेरा है। कंगना रनौत ने दीपिका पादकोण पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में पाकिस्तानी एजेंट को बुलाया था। लेकिन दोनों ने दो टॅाप स्टार्स को बॅायकॅाट कर दिया। जिसमें से एक का खून हो चुका है और दूसरा अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

आपको बता दें के सुशांत के निधन के बाद से कंगना लगातार इस मामले को लेकर नेपोटिज्म और आउटसाइडर पर अपनी बेबाक राय रख रही हैं। जिसमें वह कई लोगों को घसीट चुकी हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications