सुशांत सिंह राजपूत केस में अमिताभ बच्चन पर FIR, गंभीर हुआ मामला, फैंस के लिए DETAILS
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में करण जौहर और सलमान खान के बाद अब अमिताभ बच्चन पर गाज गिरने की तैयारी है। इस मामले में अभी तक सलमान खान, करण जौहर के साथ कई बड़े नाम शामिल है। लखनऊ के सीजेएम कोर्ट में हाईकोर्ट के एक वकील के जरिए अमिताभ बच्चन, करण जौहर, एकता कपूर और सलमान खान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज करने का आदेश देने की मांग की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखनऊ में हाईकोर्ट अधिवक्ता ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।

आपको बता दें कि इस अर्जी में सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करने के लिए बताया गया है। इस मामले की सुनवाई जल्द होने वाली है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications