#SushantSinghRajput ट्विटर पर ट्रेंड, सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रो पड़े फैंस, लगाई न्याय की गुहार
सुशांत सिंह राजपूत की आज पहली बरसी है। आज वही मनहूस दिन है जिस दिन सुशांत सिंह राजपूत ने इस दुनिया को अलविदा कहा था। सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ट्विटर व सोशल मीडिया पर न्याय की गुहार लगा रहे हैं और एक्टर को याद कर रहे हैं। ट्विटर पर #SushantSinghRajput हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत का निधन आज के ही दिन पिछले साल हुआ था। वह अपने मुंबई वाले फ्लैट पर मृत पाए गए थे। फिलहाल इस केस में सीबीआई जांच कर रही है। लेकिन पिछले एक साल से सुशांत का परिवार और करोड़ों फैंस सिर्फ एक ही मांग कर रहे हैं, न्याय। सुशांत को याद करते हुए फैंस ने एक बार फिर अंकिता लोखंडे से लेकर रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया तो वहीं सुशांत की मौत को एक साजिश बताया।

सुशांत केस में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई तफ्तीश में जुटी है। इस केस में ड्रग एंगल भी सामने आया जिसके बाद नारकोटिक्स की एंट्री भी हुई। वहीं सुशांत के पिता ने पैसों की हेरफेर का आरोप भी लगाया था जिसकी जांच ईडी ने की।
हालांकि अभी तक सुशांत केस में कुछ ठोस सबूत साबित नहीं हो पाया है और न ही जांच एजेंसी किसी निष्कर्ष पर पहुंची है। सोशल मीडिया पर लाखों फैंस सुशांत को याद कर रहे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं।

भावुक हुए फैंस
ढेर सारे फैंस हैं जो सुशांत के लिए पोस्ट लिखते हुए इमोशनल हो गए। फैंस ने सुशांत की ढेर सारी फोटो वीडियो शेयर की और एक्टर की यादों को साझा किया।

सीबीआई पर निशाना
कुछ यूजर्स ने सीबीआई पर निशाना साधते हुए ऐसा कार्टून शेयर किया। जिसमें जांच को कछुए की चाल से तुलना की।
वहीं कुछ यूजर ने लिखा कि सच जरूर सामने आएगा, इस केस में जिसने साजिश रचाई है उसे जरूर सजा मिलेगी।

अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती को ट्रोल किया
कुछ यूजर्स ने रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे को ट्रोल किया। यूजर ने लिखा कि हमें एकजुटता दिखाने चाहिए। जो लोग हवन व अन्य ड्रामा कर रहे हैं ऐसे पेज की रिपोर्ट करनी चाहिए।

रो पड़े लोग
भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने लिखा,सुशांत भाई, आपके पुण्यतिथि पर आपको नमन करता हूँ। ये पोस्ट शेयर करते वक़्त लिखा नहीं जा रहा। दुखी हूं, मन टूट सा गया है।

सुशांत की प्यारी यादें
सुशांत की एमएस धोनी फिल्म की प्यारी तस्वीरें भी यूजर्स ने शेयर कीं।


Click it and Unblock the Notifications