सुशांत सिंह राजपूत केस - करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ, महेश भट्ट को मुंबई पुलिस का नोटिस
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में लोग लगातार सीबीआई जांच की डिमांड कर रहे हैं और कई सितारे भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। कंगना रनौत लगातार मुंबई पुलिस को शक के घेरे में खड़ा कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सवाल किए थे कि मुंबई पुलिस ने अब तक महेश भट्ट और करण जौहर से पूछताछ क्यों नहीं की है।
अब मुंबई पुलिस ने करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ और महेश भट्ट को पूछताछ का नोटिस भेजा है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी थी।

अनिल देशमुख ने ट्वीट कर लिखा - 1 - 2 दिन में महेश भट्ट का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं कंगना रनौत को भी बुलाया जाएगा। जिसकी भी ज़रूरत पड़ेगी, उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
उन्होंने ये भी बताया कि करण जौहर के मैनेजर को नोटिस भेजा गया है और ज़रूरत पड़ी तो करण जौहर को भी बुलाया जाएगा। हालांकि टाइम्स ऑफ इंडिया की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो करण जौहर की मैनेजर रेशमा शेट्टी को नहीं बल्कि धर्मा प्रोडक्शन्स के सीईओ अपूर्व मेहता को नोटिस भेजा गया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications