सुशांत सिंह राजपूत केस: पटना एसपी विनय तिवारी क्वारंटाइन, सीएम नीतीश कुमार नाराज- जो हुआ ठीक नहीं
सुशांत सिंह राजपूत केस में एक बार फिर से मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच इस पूरे मामले को लेकर चल रही जंग साफ दिख रही है। पटना के सिटी एसपी केस की जांच को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई आए। लेकिन इस बीच रविवार रात की 11 बजे उन्हें नियम के अनुसार बीएमसी ने क्वारंटाइन कर दिया।
पटना सिटी एसपी विनय तिवारी के इस तरह 15 दिन के लिए क्वारंटाइन किए जाने पर कई सवाल खड़े हुए। हालांकि बीएमसी ने इस पर अपनी सफाई दी है। लेकिन इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस पर प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह राजनीतिक नहीं है।

बिहार पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है। जो हुआ वह ठीक नहीं है। हमारे डीजीपी वहां के अधिकारियों से बात करेंगे। इस मामले पर बीएमसी ने अपनी सफाई और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर अपनी तरफ से बयान जारी किया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











