सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की अहम बैठक , सामने आया बयान, ऐसी होगी पूरी जांच DETAILS!
सुशांत सिंह राजपूत केस में बिहार और मुंबई पुलिस के बीच जांच अब सीबीआई के पास पहुंच गई है। सुशांत मौत के केस में सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दूसरी तरफ सुशांत सिंह राजपूत केस में पटना से मुंबई पहुंची बिहार पुलिस की टीम गुरुवार को लौट आयी है।
चार सदस्यों की ये टीम अब अपनी जांच रिपोर्ट बनाकर सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस के साथ बिहार पुलिस को भी तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।

इस पूरे मामले में सीबीआई की तरफ से बयान सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत मामले की जांच सीबीआई ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें अधिसूचना मिल गई है। इसकी जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications