सुशांत सिंह राजपूत केस- सलमान खान की पूर्व मैनेजर रेशमा शेट्टी का बयान दर्ज-4 घंटे चली पूछताछ
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस मामले में संजय लीला भंसाली और शेखर कपूर के बाद अब बॉलीवुड की हाई प्रोफाइल टैलेंट मैनेजर रेशमा शेट्टी से पुलिस ने पूछताछ की है। शुक्रवार को लगभग 4-5 घंटों तक रेशमा शेट्टी से पूछताछ की गई थी और उनका बयान दर्ज कर लिया गया है। सुशांत केस में अब तक 35 लोगों के बयान लिए गए हैं।
Recommended Video
रेशमा शेट्टी ने बयान में क्या क्या कहा है, फिलहाल उससे जुड़ी बातें सामने नहीं आई हैं। लेकिन रेशमा शेट्टी का बयान पुलिस के लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि वह सलमान खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त और आलिया भट्ट जैसे सितारों की मैनेजर रह चुकी हैं।

सलमान खान को कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स से जोड़ने के पीछे रेशमा शेट्टी का ही हाथ बताया जाता है। वह टैलेंड मैनेजमेंट कंपनी मैट्रिक्स की प्रमुख हैं। सलमान खान की बीइंग ह्यूमन अभियान के पीछे भी इनका ही दिमाग है। उन्होंने सलमान खान को टीवी रियलिटी शो बिग बॉस और कई फिल्मों में करोड़ों की डील दिलाई हैं। हालांकि रेशमा शेट्टी साल 2018 में सलमान खान से अलग हो गई थीं। उन्होंने उसके बाद से अक्षय कुमार का काम संभाला है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications