सुशांत सिंह राजपूत निधन- सलमान, करण जौहर, 8 सेलेब्स के खिलाफ आया कोर्ट का बड़ा फैसला!
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस को लेकर मुंबई पुलिस की जांच जारी है। लेकिन इस बीच सुशांत के निधन के कुछ दिन बाद ही परिवारवाद को देखते हुए बिहार के मुजफ्फरपुर में कुल मिलाकर 8 सेलेब्स के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। ये वकील सुधीर कुमार ओझा की याचिका थी।
जहां पर बिहार के न्यायिक सीमाओं का हवाला देते हुए ये मुकदमा दर्ज कराने की अपील की गई थी। इस मामले पर मुज्जफरपुर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट मुकेश कुमार ने सुनवाई की। जिसके मुताबिक इसे खारिज कर दिया गया है। उन्होंन साफ तौर पर कहा है कि ये मामला उनकी अदालत के अधिकार क्षेत्र के बाहर का है।

गौरतलब है कि ओझा ने अपनी शिकायत में सलमान खान, करण जौहर, एकता कपूर, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली पर सुशांत के आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications