सुशांत सिंह राजपूत केस: आदित्य चोपड़ा ने पूछताछ में किया खुलासा- मैंने उसे कभी नहीं रोका !
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही दो बडे़ फिल्म मेकर्स का नाम चर्चा में हैं। करण जौहर और आदित्य चोपड़ा। कुछ समय पहले ये रिपोर्ट आयी थी कि इन दोनों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन नहीं बुलाया जाएगा। लेकिन आदित्य चोपड़ा को शनिवार को बांद्रा पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था।
आदित्य चोपड़ा वहां पहुंचे। पुलिस ने आदित्य चोपड़ा से 4 घंटे पूछताछ की। जहां पानी फिल्म के साथ शेखर कपूर और संजय लीला भंसाली से जुड़ा हुआ सवाल भी पूछा गया। खास तौर पर सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म 'पानी' के लिए हुए यशराज फिल्म्स के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर सवाल जवाब किए गए।

सामने आयी मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि आखिरकार आदित्य ने सुशांत के संबंध में क्या कहा है? बताया जा रहा है कि उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि सुशांत को उनकी तरफ से किसी भी तरह का दबाव कभी नहीं रहा था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications