सुशांत सिंह राजपूत की याद में सारा अली खान ने किया दर्दनाक पोस्ट - तुमने मुझे सबकुछ दिया, यकीन नहीं होता
सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि यानी कि 14 जून को कई स्टार्स ने एक्टर के लिए भावुक पोस्ट लिखा। इस बीच अंकिता लोखंडे और रिया चक्रवर्ती ने भी अपने साथ सुशांत के रिश्ते का दर्द और दुख बयान किया है। सुशांत के फैंस ने भी एक्टर की कई तस्वीरें वायरल की और साथ ही सोशल मीडिया पर एक्टर का नाम भी ट्रेंड किया।
इस बीच सारा अली खान ने भी एक पोस्ट शेयर कर सुशांत के साथ अपने रिश्ते पर चर्चा की। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान ने एक साथ केदारनाथ में काम किया था। दोनों की जोड़ी को फिल्म में काफी पसंद किया गया था।

ये सारा अली खान की डेब्यू फिल्म भी थी। ये उनके करियर की पहली फिल्म रही है जिसे उन्होंने साइन किया। ऐसे में अपनी पहली फिल्म के लीड कलाकार के निधन पर सारा अली खान ने भी अपनी भावना जाहिर की है। उन्होंने सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।


Click it and Unblock the Notifications