सुशांत सिंह राजपूत पुण्यतिथि: रिया चक्रवर्ती ने शेयर की रोमांटिक फोटो, बोलीं- रोज याद आती है

बॅालीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 2 साल पहले इस दुनिया से अलविदा ले चुके हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आज दूसरी पुण्यतिथि है। फैंस एक बार फिर से इंटरनेट पर सुशांत की याद में उनके साथ बिताए गए पुरानी तस्वीरों को शेयर कर रहे हैं। लेकिन इसी के साथ सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड यानी कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी इंटरनेट पर सुशांत के साथ अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं।

और फिर से जाहिर किया है कि वह सुशांत से प्यार करती हैं और आज भी उन्हें बेहद याद करती हैं। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि रोज तुम्हारी याद आती है।

Rhea chakraborty,Sushant Singh Rajput,

रिया ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी अनदेखी 4 तस्वीरें शेयर की हैं। जहां पर सुशांत और रिया एक साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने इन फोटोज के साथ लिखा है कि रोज तुम्हारी याद आती है। इन तस्वीरों में रिया और सुशांत के रोमांटिक पल भी दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में सुशांत रिया को किस करते हुए अपनी गोदी में उठाए नजर आ रहे हैं।

रिया और सुशांत की इन फोटो को लाखों लाइक मिल चुके हैं। इससे पहले भी कई दफा रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के साथ अपनी तस्वीर उनकी याद में साझा की। खास तौर पर रिया ने सुशांत के जन्मदिन के साथ कुछ वीक पहले उनके साथ अपना एक जिम का वीडियो शेयर किया था। जहां सुशांत मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती रूमी जाफरी की फिल्म चेहरे का हिस्सा बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X