..................... सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि- भूमि पेडनेकर और मुकेश छाबरा ने किया याद | Sushant Singh Rajput death anniversary: Bhumi Pednekar, Mukesh Chhabra remembers the actor - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि- भूमि पेडनेकर और मुकेश छाबरा ने किया याद, शेयर की तस्वीरें, इमोशनल पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज एक वर्ष पूरा हो चुका है। उनके परिवार, फैंस समेत बॉलीवुड के कलाकार भी आज सुशांत को याद कर भावुक हैं और खास पोस्ट शेयर कर रहे हैं। सुशांत की को-स्टार रहीं भूमि पेडनेकर और सुशांत के दोस्त निर्माता- निर्देशक मुकेश छाबरा ने एक्टर को याद करते हुए अपने पोस्ट में इमोशनल बातें कहीं हैं।

भूमि पेडनेकर ने फिल्‍म 'सोनचिड़िया' के सेट की तस्‍वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्‍होंने लिखा, "मिस यू, तुम्हारे सवाल और हर चीज जिस पर हमने बात की। तारों से लेकर अंजानी चीजों तक, तुमने मुझे ऐसी दुनिया दिखाई जो मैंने पहले नहीं देखी थी। मुझे उम्‍मीद है कि तुम्हें शांति मिल गई होगी मेरे प्‍यारे सुशांत.. ओम शांति।"

sushant singh rajput

वहीं, मुकेश छाबरा ने लिखा- "तुम्हारे बिना कुछ भी पहले जैसा नहीं है। जो जगह तुम छोड़कर गए हो, वो अभी भी बनी हुई है। उम्मीद है मैं तुमसे फिर मिलूंगा। मिस यू भाई।"

बता दें, सुशांत और मुकेश छाबरा काफी करीबी दोस्त थे। सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा' का निर्देशन भी मुकेश छाबरा ने किया था। इनके अलावा, संजना सांघी, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन बिजलानी, पुलकित सम्राट, अली गोनी, अभिषेक कपूर आदि सभी ने अभिनेता को याद कर श्रद्धांजलि दी है।

रणवीर शौरी ने भी फिल्‍म 'सोनचिड़िया' की शूटिंग के समय की थ्रोबैक पिक्‍चर शेयर की। इसके साथ उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, "अपना कर्जा तो उतार गयो.. हमें यहीं छोड़ गयो बीहड़न में.."

गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने मुंबई आवास पर मृत पाए गए थे। शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। लेकिन सुशांत के परिवार द्वारा सवाल उठाए जाने पर, इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया। फिलहाल इस केस पर छानबीन जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X