सुशांत सिंह राजपूत केस:'सड़क 2' का पोस्टर रिलीज करते ही भयंकर ट्रोल हुए आलिया भट्ट- महेश भट्ट
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार करण जौहर, सलमान खान समेत सभी स्टार किड्स को निशाना बनाया जा रहा है। लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में फैले नेपोटिज्म और पक्षपात की वजह से ही सुशांत अवसाद में थे। सोशल मीडिया पर स्टारकिड्स को भयंकर ट्रोल किया जा रहा है। नतीजा यह है कि जहां कुछ सितारों ने ट्विटर से कुछ दिनों के लिए छुट्टी ले ली है। वहीं, कुछ ने अपना कमेंट बॉक्स लॉक कर लिया है।
आलिया भट्ट ने 29 जून को अपनी आगामी फिल्म 'सड़क 2' का पोस्टर लॉन्च किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया। लेकिन पोस्टर रिलीज के साथ ही आलिया भट्ट और निर्देशक महेश भट्ट को सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोल का सामना करना पड़ा। लोगों ने ट्विटर पर 'बायकॉट सड़क 2' भी ट्रेंड किया।

गौरतलब है कि सिर्फ नेपोटिज्म ही नहीं, बल्कि महेश भट्ट को सुशांत केस में और भी कई कारणों से निशाना बनाया जा रहा है। अफवाहों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रैंड रिया महेश भट्ट के करीबी हैं। फिल्म जलेबी की रिलीज़ के दौरान भी रिया और महेश भट्ट की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं और जिससे काफी सवाल उठे थे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications