सुशांत सिंह राजपूत के निधन को बीते 6 महीने, फैंस ने मांगा इंसाफ- बहन ने किया इमोशनल पोस्ट
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह महीने हो गए हैं, लेकिन उनकी मौत का रहस्य अब तक सुलझ नहीं पाया है। सुशांत की मौत की जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी को फिलहाल हत्या या फिर आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर सबूत नहीं मिल पाए हैं। फिलहाल इस मामले में सीबीआई की जांच जांच जारी है।
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। अपनी पोस्ट में श्वेता सिंह अपनी मां की तस्वीर शेयर कर लिखती हैं, 'आज से 18 साल पहले हमने मां को खो दिया था। मां की कमी को संसार में कोई भी पूरी नहीं कर सकता है, लेकिन मां हमारी यादों में आज भी जिंदा हैं और आप हमपर हमेशा प्यार भी बरसाती हैं।'
अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर श्वेता सिंह आगे लिखती हैं, 'आप आज भी हमारे साथ हैं। हम हमेशा उस सर्वशक्तिमान के आभारी हैं जिसने हमें यह बताया कि कैसे भगवान मनु्ष्य रूप में दिखाई देते हैं। लव यू मां, काश हम सभी आपके बनाए घोंसले में इकट्ठा हो सकते। छोटे बच्चे के तौर पर हम आपके आंचल में सुरक्षित महशूस करते हैं। यह दर्द इतना गहरा है कि इसे किसी के साथ बांटा नहीं जा सकता है।'


Click it and Unblock the Notifications











