सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 4 महीने, गुत्थी अब भी अनसुलझी- बहन ने शेयर किया वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरे 4 महीने हो चुके हैं। आज के दिन ही सुशांत 14 जून को मुंबई फ्लैट में मृत पाए गए थे। अभी तक सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है। इस मामले में आज भी फैंस और सुशांत का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। आज सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई को याद करते हुए सुशांत का अनदेखा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा एक सच्ची प्रेरणा, अमर सुशांत।
वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत फैंस को मोटिवेट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही इंस्पायर करने वाले वाक्य कह रहे हैं। वीडियो अनदेखा है जिसे अभी तक फैंस ने शायद न देखा होगा। इस वीडियो पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया साझा की। कुछ यूजर ने लिखा कि सुशांत लोगों के दिलों में हैं।
श्वेता सिंह कीर्ति लगातार फैंस का धन्यवाद दे रही हैं। सुशांत के परिवार के साथ साथ फैंस ने न्याय की लड़ाई में उनका पूरा साथ दिया है। इसीलिए सुशांत की बहन श्वेता फैंस को परिवार का हिस्सा बता चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications