सुशांत सिंह राजपूत की Dead Body, कुत्ते फज की मौत, 10 दिन क्या क्या होता रहा गूगल पर सर्च!
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दस दिन हो चुके हैं लेकिन अभी भी कोई यकीन नहीं कर पा रहा है कि वो हमारे बीच नहीं रहे। सुशांत की मौत के बाद उनके नाम की सर्च में 1416 प्रतिशत उछाल आया था और अब गूगल ट्रेंड्स इंडिया की रिपोर्ट देखें तो ये साफ पता चलता है कि पिछले 10 दिनों में लोगों ने क्या क्या सर्च किया।
सुशांत की मौत के तुरंत बाद ही उनके मृत शरीर की तस्वीर कहीं से वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर लोगों ने बिना किसी शरम के बांटी। इतना ही नहीं sushant singh rajput dead body, पिछले 10 दिन सबसे ज़्यादा सर्च किया गया की वर्ड भी रहा।

इसके अलावा किसी ने अफवाह उड़ा दी थी कि सुशांत की मौत के बाद उनके कुत्ते फज ने भी उनकी याद में प्राण त्याग दिए। हालांकि ये महज़ अफवाह निकली लेकिन सोशल मीडिया पर फज की एक तस्वीर को खूब सर्च किया गया।
इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की एक भाभी का देहांत हो गया और उनके बारे में भी काफी सर्च किया गया। सुशांत की मौत के बाद लोगों ने डिप्रेशन के बारे में काफी पढ़ा। वहीं करण जौहर - भारतीय फिल्म डायरेक्टर भी काफी सर्च हुए।
सुशांत सिंह की मैनेजर दिशा सालियान जिन्होंने उनकी मौत से कुछ दिनों पहले सुसाइड किया था और उनके दोस्त महेश शेट्टी को भी लोगों ने खूब सर्च किया। महेश को सुशांत ने आखिरी बार कॉल किया था लेकिन दोनों की बात नहीं हो पाई थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications












