Throwback- शाहरुख खान के मशहूर स्टेप को कॉपी करते दिखे सुशांत सिंह राजपूत- मजेदार वीडियो
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनको लेकर आए दिन किसी ना किसी तरह का धमाकेदार वीडियो सामने आता रहता है जो कि उनके फैंस के द्वारा साझा किया जाता है। वो इस समय अपनी आखिरी फिल्म दिल बेचारा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। सुशांत को लेकर मशहूर था कि वो सुपरस्टार शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं और अक्सर उनकी तरह डांस और उनके स्टेप्स कॉपी करते हैं।
इस समय भी उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जो कि इस फैन के द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत किसी के साथ नजर आ रहे हैं और शाहरुख खान के गाने.. 'जानम देख लो मिट गईं दूरिया, मैं यहां हूं' यहां गाने पर डांस कर रहे हैं।

इस वीडियो में वो हूबसू शाहरुख खान की तरह एक्टिंग कर रहे हैं और काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। सुशांत सिंह इस गाने को खुद ही गा रहे हैं और काफी मस्ती में बगीचें में घूमते नजर आ रहे हैं।
लेकिन इस समय वो हमारे बीच नहीं है और उनकी मौत के बाद इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को फांसी लगातार आत्महत्या कर ली थी।
पता चला है था कि वो काफी समय से डिप्रेशन के शिकार थे और उनका इलाज भी चल रहा था। हालांकि उनकी मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल आप देखिए उनका ये शानदार वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications