सुशांत सिंह राजपूत ने बनाया था YouTube चैनल,सच जानकर फैंस का टूटा दिल, पोस्ट किए 3 वीडियो !
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को इस महीने तीन महीने पूरे हो जायेंगे। इस केस को लेकर सीबीआई के नारकोटिक्स ब्यूरो ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। हालांकि सुशातं की मौत की वजह अभी लोगों के सामने नहीं आ पायी है। फैंस और सुशांत का परिवार लगातार एक्टर के लिए न्याय की मांग कर रहा है।
लेकिन इस बीच एक जानकारी आयी है। हालांकि ये बात कोई नहीं बल्कि 5 साल पुरानी है। लेकिन आज इसका महत्व इसलिए बढ़ गया है क्योंकि सुशांत इस दुनिया में नहीं हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने 5 साल पहले अपना यू ट्यूब चैनल लांच किया था। सुशांत के निधन के बाद अब उनका ये चैनल वायरल हो रहा है। जहां पर सुशांत के पोस्ट किए गए वीडियो पर फैंस कमेंट कर अफसोस जता रहे हैं कि आखिर उन्हें इसके बारे में पहले क्यों नहीं पता था।


Click it and Unblock the Notifications