सुशांत सिंह राजपूत के भाई का बड़ा खुलासा- रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी होने पर सब सामने आ जाएगा
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में परिवार के बयान आने के बाद केस अलग मोड़ ले चुका है। बिहार पुलिस में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई भी पहुंंच गई है। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस के बीच बातचीच शुरू है। इस बीच सुशांत के परिवार से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
सुशांत के चचेरे भाई नीरज सिंह बबूल ने रिया की गिरफ्तारी की मांग की है। कहा है कि अगर रिया की गिरफ्तारी होती है तो काफी कुछ इस केस में सामने आ जाएगा। सुशांत के पिता रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर काफी गंभीर आरोप लगाए है।

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब तक 37 से भी ज्यादा लोगों से मुंबई पुलिस पूछताछ कर चुकी है। रिया चक्रवर्ती से 11 घंटे लंबी पूछताछ हुई थी। रिया ने बताया था कि वह उनकी गर्लफ्रेंड रही और दोनों लॉकडाउन में साथ भी रह रहे थे लेकिन बाद में रिया अपने घर चली गई थी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications