..................... दिल बेचारा की रिलीज पर संजना सांघी का इमोशनल पोस्ट | Sushant Singh Rajput's costar Sanjana Sanghi Shares Note On 'Dil Bechara's Release - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के जाने से भावुक हैं संजना सांघी- 'दिल बेचारा' की रिलीज पर लिखा एक खास पोस्ट

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सुशांत के साथ दिखेंगी संजना सांघी, जिनकी यह डेब्यू फिल्म है। सुशांत के निधन से संजना बेहद भावुक हैं और उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले सुशांत को याद करते हुए फैंस के नाम एक इमोशनल ऑडियो मैसेज शेयर किया है।

Recommended Video

Sushant Singh Rajput संग बिताए लम्हों पर बोली Sanjana Sanghi सुनिए ये आवाज |FilmiBeat

मुकेश छाबरा के निर्देशन में बनी "दिल बेचारा" डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी के लिए उपलब्ध होगी। हॉटस्टार ने बताया है कि सब्सक्राइबर और नॉन सब्सक्राइबर दोनों ही इस मूवी को देख सकते हैं।

Sanjana Sanghi

हालांकि जबसे फिल्म की डिजिटल रिलीज की बात हुई है, सुशांत फैंस कुछ नाराज हैं। फैंस चाहते हैं कि सुशांत की यह आखिरी फिल्म को थियेटर में रिलीज किया जाना चाहिए था। सोशल मीडिया पर लगातार इसकी मांग चल रही है। लेकिन अब फिल्म की एक्ट्रेस संजना ने फैंस के लिए एक पोस्ट शेयर किया है और कहा है कि पर्दा भले बड़ा ना हो, दिल तो बड़ा हो सकता है।

सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बांटा दुख-सुशांत के साथ आखिरी बातचीत से लेकर शादी, सपने-जानिए क्या कहा

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X