ED दफ्तर पहुंचे सुशांत के कुक, बॉडीगार्ड व हेल्पर, पूछताछ जारी- क्या अब मिलेगी कोई ठोस जानकारी?
सुशांत सिंह राजपूत केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी के दफ्तर सुशांत के कुक, बॉडीगार्ड व हेल्पर पहुंच चुके हैं। तीनों फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय में हैं जिनसे इस मामले में पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि सुशांत के टैलेंट मैनेजर को भी समन ईडी की और से भेजा गया है। जल्द ही इस मामले में सुशांत के टैलेंट मैनेजर से भी पूछताछ होगी। बता दें अभी तक रिया चक्रवर्ती व सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी व श्रुति मोदी समेत कई लोगों से ईडी पूछताछ कर चुका है।
बताया जा रहा है कि कुक, बॉडीगार्ड व हेल्पर के बयान इस मामले में काफी अहम साबित हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि इन तीनों को नौकरी पर रिया चक्रवर्ती ने ही रखा था। बता दें रिया पर ये भी आरोप लग चुका है कि रिया ने सुशांत के पुराने स्टाफ को हटा कर खुद स्टाफ की नई भर्ती की थी। इस तरह के रिया पर तमाम आरोप लगे हैं, लेकिन फिलहाल जलेबी एक्ट्रेस के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।


Click it and Unblock the Notifications