..................... सुशांत सिंह राजपूत के कुक से फिर हुई 6 घंटे तक पूछताछ, बहन से भी दोबारा होगी पूछताछ | Sushant Singh Rajput's cook and sister to be questioned again by Mumbai police - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत के कुक से दोबारा 6 घंटों तक चली पूछताछ- बहन से भी दोबारा पूछे जाएंगे सवाल

By Staff

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस की जांच जारी है। सुशांत के निधन को आज एक महीना पूरा हो चुका है। इस मामले में अब तक 38 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। जिसमें घर, परिवार के लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत के कुक से पुलिस ने दोबारा पूछताछ की है।

सुशांत की मौत के मामले में उनके घर में मौजूद कुक से मुंबई पुलिस ने दोबारा पूछताछ की है, जो तकरीबन 6 घंटे चली है। इस पूछताछ में मुंबई पुलिस ने 14 जून को आत्महत्या से पहले के तीन दिन यानी 11 जून से 14 जून के बीच हुई हर छोटी बड़ी जानकारी, बातचीत और खाने-पीने से लेकर सभी चीजों की डिटेल्ड जानकारी मांगी।

Recommended Video

Sushant के निधन के एक महीने बाद फिर हुई Cook और बहन से पूछताछ: इस बार खुलेंगे अहम राज़ ? | FilmiBeat

Sushant Singh Rajput

इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि सुशांत की बहन मीतू को भी आज यानि मंगलवार को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पुलिस उनसे 14 जून से पहले के 3 महीने में अपने भाई से हुई बातचीत, मुलाकात, उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से संबंधों, झगड़े जैसी हर छोटी-बड़ी चीज पर पूछताछ करने वाली है। सुशांत की बहन का बयान दूसरी बार दर्ज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X