ड्रग्स केस: लापता नहीं हैं सपना पब्बी, सुशांत की को-एक्ट्रेस ने किया खुलासा
सुशांत सिंह राजपूत की को स्टार सपना पब्बी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा ड्रग्स मामले में समन जारी करने की खबरें सामने आईं। इसके तुरंत बाद मीडिया में ये चर्चा फैल गई कि सपना पब्बी गायब हो गई हैं। इन खबरों के बीच खुद सपना पब्बी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर इन खबरों पर प्रतिक्रिया दीं।
सपना पब्बी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह काफी निराश हुई मीडिया में फैली अफवाहों को पढ़कर। मैं कोई गायब नहीं हुई हूं, मैं लंदन अपने घर वापस लौट आई थीं। मेरे वकील इस मामले में पहले ही भारतीय एजेंसियों द्वारा बातचीत कर चुके हैं। उन्हें पूरी तरह से पता है कि मैं अभी कहां हूं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते मंगलवार को एनसीबी ने सपना पब्बी ने ड्रग्स कनेक्शन में समन जारी किया था। लेकिन एक्ट्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया था।


Click it and Unblock the Notifications











