सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह का फोन बंद, हैं अंडरग्राउंड? सीबीआई कर सकती है पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत केस पर सीबीआई जांच चल रही है। केस से जुड़े कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है, जबकि फिलहाल खुद को सुशांत के जगरी दोस्त बताने वाले संदीप सिंह से सीबीआई ने संपर्क नहीं किया है। इस केस की शुरुआत से ही संदीप लगातार शक के घेरे में हैं। हाल ही में सुशांत के फैमिली वकील ने यह भी खुलासा किया था कि संदीप को सुशांत के परिवार में कोई नहीं जानता।
वहीं, इधर रिपप्लिक टीवी की रिपोर्ट की मानें संदीप सिंह को मोबाइल फोन भी बंद है और वो मीडिया के संपर्क भी नहीं हैं। जी हां, संदीप अंडरग्राउंड हो चुके हैं। उनके स्टॉफ के अनुसार, 'वो अभी घर पर नहीं हैं। किसी को नहीं पता वो कहां हैं। उनका नंबर बंद है।'

संदीप सिंह के स्टॉफ ने मीडिया को किसी भी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया। बहरहाल, आने वाले दिनों में सीबीआई संदीप सिंह से पूछताछ कर सकती है। सुशांत के निधन के बाद संदीप ने ही सभी औपचारिकताओं को पूरा किया था।


Click it and Unblock the Notifications