सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की तस्वीर वायरल- बर्थडे पार्टी दोस्तों के साथ आए नजर
बीते कुछ समय की बात करें तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के इतने बड़े कदम ने लोगों को हिला कर रख दिया था। अब उनकी मौक को एक महीना बीत गया है, लेकिन फैन्स उनकी यादों को अपने सीने से लगाए घूम रहे हैं और ऐसा लगता है कि अपने इस चहेते स्टार के लिए उनका प्यार इस जन्म में तो खत्म होनेवाला नहीं। फैंस लगातार उनको लेकर पोस्ट करते रहते हैं।
लेकिन इस समय उनकी एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसको ईटाइम्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। ये सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की तस्वीर है और वो एक बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं।

काफी मासूम और भोली भाली शक्ल के सुशांत सिंह राजपूत इस तस्वीर में अपने दोस्तों के साथ दिख रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की बचपन और कॉलेज लाइफ की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं।
जैसे ही ये तस्वीर सामने आई काफी तेजी से वायरल हो रही है और उनके फैंस इसको लगातार साझा कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा रहते थे और अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत रहे हैं।
इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि सबकुछ खत्म हो गया। हाल ही में सुशांत की खास दोस्त रिया चक्रवर्ती ने भी एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होने सुशांत को याद किया था।


Click it and Unblock the Notifications