सुशांत सिंह राजपूत के मौत के दिन दिखी संदिग्ध महिला के नाम का खुलासा, रिया के भाई से कनेक्शन
सुशांत सिंह राजपूत केस में कई खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू की है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जो काफी चौंकाने वाले हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दिन उनके घर के बाहर पुलिस के अलावा एक संदिग्ध महिला भी दिखाई दी।
जो उस वक्त सुशांत के घर की बिल्डिंग में तेजी से घुसती हुई दिखाई दे रही हैं। एक चैनल ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि इस खास महिला का कनेक्शन रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से है।

ये महिला शौविक चक्रवर्ती की खास दोस्त जमीला है। आपको बता दें कि सुशांत , रिया और उनके भाई शौविक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उन सभी तस्वीरों में जमीला भी दिखाई दे रही हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications