सुशांत केस - सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से क्यों मिले मुंबई पुलिस कमिश्नर
सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए साफ कहा है कि ये मामला अब सीबीआई के पास है और इस पर सीबीआई ही जांच करेगी। इस फैसले के आने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस सिलसिले में मिले। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को जांच में सहयोग देने का आदेश दिया है।
अब सीएम और कमिश्नर की मुलाकात क्यों हुई और मामला कहां तक जाएगा पता नहीं लेकिन इस मामले में उद्धव ठाकरे पहले ही बयान दे चुके हैं कि उन्हें अपनी पुलिस पर भरोसा है और किसी को पुलिस के खिलाफ शक है तो सुबूत लेकर आए।

वहीं मुंबई पुलिस की भूमिका हर रोज़ इस मामले में शक के घेरे में बढ़ती गई। वहीं बीजेपी ने इस मामले में गृहमंत्री अनिल देशमुख और मुंबई पुलिस कमिश्नर का इस्तीफा मांगा है जिसके जवाब में संजय राउत, शिव सेना लीडर का कहना है कि अगर इस्तीफे की बात हुई तो ये बात दिल्ली तक जाएगी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications