विजय माल्या केस की जांच कर रही CBI की स्पेशल यूनिट करेगी सुशांत केस की जांच, पढ़िए पूरी DETAILS
सुशांत सिंह राजपूत केस में अब सारे मामले की जांच सीबीआई के हाथ में है। सीबीआई ने भी इसके लिए अपनी एक टीम गठित कर ली है। सीबीआई ने पटना पुलिस के केस पर ध्यान देते हुए इस मामले में रिया चक्रवर्ती के परिवार और बिजनेस मैनेजर को मिलाकर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।
सीबीआई ने इस एफआईआर की जानकारी अपने वेबसाइट पर दी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई पटना पुलिस की जांच को आधार बनाकर अब इस केस में अपने कदम आगे बढ़ाते हुए दिखाई देगी। मीडिया रिपोर्ट अनुसार इस मामले की जांच विजय माल्या और अगस्त्या वेस्टलैंड की जांच की टीम को सुशांत का केस सौंपा गया है।

सीबीआई की टीम अपनी जांच के लिए पटना पुलिस से संपर्क में रहेगी। आपको बता दें कि इस केस को जो अफसर संभाल रहे हैं उनके नाम भी सामने आ रहे हैं। इसमें सबसे ऊपर नाम है डीआईजी गगनदीप गंभीर का। जो कि गुजरात कैडर की महिला IPS अधिकारी हैं


Click it and Unblock the Notifications