रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में 3 महीने बाद तापसी पन्नू ने तोड़ी चुप्पी कहा- मैं सुशांत को नहीं जानती
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर इन दिनों खबरों से लेकर कलाकारों के बीच माहौल गर्म है। ज्यादातर इस मामले को लेकर कई लोग अपनी प्रतिक्रिया से बचते हुए नजर आए हैं। लेकिन अब कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो कि इस मामले में आवाज उठा रहे हैं। लेकिन खास तौर पर आवाज मीडिया ट्रायल को लेकर आ रही है।
स्वरा भास्कर ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक मैसेज के जरिए मीडिया में रिया के खिलाफ चल रही खबरों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस बार तापसी पन्नू सामने आयी हैं।

उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की भूमिका को लेकर अपनी आवाज उठाई है। सुशांत के निधन के तीन महीने बाद तापसी ने सोशल मीडिया पर इस केस को लेकर लोगों से अपील की है।


Click it and Unblock the Notifications