सुशांत केस पर भड़का स्वरा भास्कर का गुस्सा- ऐसा लग रहा है रिया चक्रवर्ती को फंसाया जा रहा है?
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती पर उठ रहे आरोप पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले को लेकर सीबीआई ने अपनी जांच जारी रखी है। रिया चक्रव्रती से 30 घंटे से अधिक पूछताछ की जा चुकी है। सीबीआई के सामने पेश होने से पहले रिया चक्रवर्ती ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में खुद पर लगे सभी आरोप को गलत बताया है।
उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वह सुशांत से प्यार करती थीं। उनके साथ कुछ गलत नहीं कर सकती। हालांकि ड्रग्स के चैट सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती के लिए ये पूरा केस काफी मुश्किल हो गया है।

ऐसे में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है। स्वरा ने एक बार फिर से मीडिया में चल रही खबरों को मीडिया ट्रायल का नाम दिया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications