सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेस्ड हो सकते हैं, ये कोई मानता क्यों नहीं- CBI जांच पर स्वरा भास्कर का बयान
सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच का आदेश दिया है। इसके बाद इस मामले पर हिंदी सिनेमा के कई स्टार्स ने अपना रिएक्शन दिया है। बीते दो महीने से ये केस सुशांत के डिप्रेशन और सुसाइड से हटकर अब मर्डर पर पहुंचा है। लेकिन इस मामले को लेकर अभी तक कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है।
फिलहाल सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस मामले पर अपनी राय जाहिर की है। स्वरा ने एक तरफ सीबीआई जांच का समर्थन किया है वहीं दूसरी तरफ वह कहती हैं कि आखिरकार सुशांत डिप्रेशन में हो सकते हैं ये कोई स्वीकार क्यों नहीं करता है?

स्वरा ने मुंबई पुलिस की जांच पर उठ रहे सवाल को भी गलत ठहराया है। चलिए जानते हैं कि स्वरा भास्कर ने क्या कहा है।आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने इससे पहले मीडिया कवरेज पर भी सवाल उठा।


Click it and Unblock the Notifications