सीबीआई के सामने पिठानी का खुलासा-दिशा से जुड़ा केस, रिया चक्रवर्ती- डिलीट डाटा, बड़ी साजिश!
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई लगातार इसकी जांच कर रही है। इसे लेकर रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार को पूछताछ शुरू है। लेकिन बीते एक वीक से सिद्धार्थ पिठानी को लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। यहां तक 14 जून को सुशांत के घर पर मौजूद नीरज, केशव, दीपक सावंत और सैमुअल मिरांडा सभी से पूछताछ जारी है।
बताया जा रहा है कि इन सभी ने मिलकर इस केस को लेकर सीबीआई को अहम जानकारी दी है। हालांकि सीबीआई ने अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार सिद्धार्थ पिठानी ने रिया और सुशांत के रिश्ते को लेकर लैपटॅाप से डिलीट किए गए डाटा पर भी विस्तार से बात की है। जो कि काफी चौंकाने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई के सामने पिठानी ने 8 जून को दिशा सालियान की मौत के बाद सुशांत और रिया का झगड़ा हुआ था। इसे स्वीकार किया है।


Click it and Unblock the Notifications











