सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती- सिद्धार्थ पिठानी, कॅाल रिकॅार्डिंग से खुलेगा 14 जून का राज !
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती ने इस केस को मुंबई पुलिस को देने की अपील कोर्ट में की है। फिलहाल सुप्रीत कोर्ट ने अभी इस पर अपना कोई अंतिम फैसला नहीं सुनाया है। दो दिन में इस संबंध में कोर्ट अपना निर्णय सामने रख सकती है। लेकिन इससे पहले कई ऐसे अहम सवाल हैं जो इस केस में रिया चक्रवर्ती के साथ उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को भी शक के घेरे में डाल रही है।
सिद्धार्थ खुद इस बात का इसरार कर चुके हैं कि उन्होंने ही सुशांत को सबसे पहले लटकते हुए देखा था। यहां तक उन्होंने ही सुशांत को उनकी बहन के आने से पहले कपड़ा काट कर नीचे उतारा था। ऐसे में पिठानी हर चैनल पर अपनी सफाई के साथ मामले पर अपनी राय देते हुए नजर आ रहे हैं।

दूसरी तरह लाइव हिंदुस्तान वेबसाइट की खबर अनुसार पटना पुलिस की टीम ने भी रिया के मोबाइल नंबर की जांच की थी। रिया के पास कई मोबाइल नंबर थे। उनके वाट्स एप कॅालिंग पर भी पुलिस की नजर है।


Click it and Unblock the Notifications