सुशांत केस में CBI को मिला सबूत, सरकारी गवाह बनेंगे सिद्धार्थ पिठानी-दीपेश सावंत, जल्द बड़ा खुलासा !
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच जारी है। सात दिन से सीबीआई लगातार सुशांत के घर में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। ऐसे में रिया चक्रवर्ती को दूसरी बार सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया। इस केस में सबसे अहम गवाह बताए जा रहे हैं सिद्धार्थ पिठानी, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, नीरज सिंह और केशव।
सीबीआई इन सबके साथ और सामने ही बाकी के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि सीबीआई ने अभी तक इस पूरे केस में अपनी जांच को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस पूरे केस को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। बताया जा रहा है दीपेश सावंत और पिठानी सीबीआई के गवाह बन सकते हैं।

आपको बता दें कि ये केस पहले मुंबई पुलिस के पास था। पुलिस इस सिलसिले में 56 लोगों के बयान दर्ज करने का बयान दे रही है। सीबीआई इस केस में मुंबई पुलिस की जांच को भी देख रही है।


Click it and Unblock the Notifications