ED के सामने बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी का खुलासा- सुशांत के पैसे पर था रिया चक्रवर्ती का कंट्रोल!
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पिठानी के साथ एक नाम श्रुति मोदी का भी है। जिससे प्रवर्तन निदेशालय यानी कि ईडी ने लंबी पूछताछ की है। श्रुति का नाम इस केस से इस वजह से जुड़ा हुआ है क्योंकि वह सुशांत की बिजनेस मैनेजर रही हैं। आपको बता दें कि ईडी ने तीन बार श्रुति मोदी को ईडी दफ्तर बुलाया।
जहां पर श्रुति ने इस पूरे मामले को लेकर रिया और सुशांत के बीच हुई लेनदेन पर अपनी सफाई पेश की है। इतना ही नहीं श्रुति ने कई ऐसे खुलासे भी किए हैं जिससे बताया जा रहा है कि सुशांत की सारी डिल पर सारे फैसले रिया लिया करती थीं।

गौरतलब है कि ईडी की भूमिका तब सामने आयी जब सुशांत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए गायब हैं। ईडी के सामने अपना पक्ष रखते हुए श्रुति मोदी काफी चौंकाने वाली जानकारी दी है।


Click it and Unblock the Notifications