सुशांत सिंह राजपूत केस: शेखर सुमन- मैं अब पीछे हट रहा हूं, परिवार चुप है, ये मुझे कचोट रहा है
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के एक महीने बाद शेखर सुमन इस केस से पीछे हट गए है। जी हां, शेखर सुमन ने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह इस मामले से पीछे हट रहे हैं। बुधवार को शेखर सुमन ने कई ट्वीट्स करके जानकारी दी कि आखिर इसकी क्या वजह है।
आपको बता दें कि शेखर सुमन सुशांत के सुसाइड के बाद से ही लगातार इस मामले को सीबीआई जांच की तरफ ले जाना चाहते थे। उन्होंने कई मीडिया इंटरव्यू में कहा है कि वह सुशांत को इंसाफ दिलाने की ख्वाहिश रखते हैं। यहां तक कि वह पटना सुशांत के घर भी गए और उनके परिवार से मुलाकात की।

हालांकि उन पर राजनीति करने का आरोप भी लगा। माना जा रहा है कि शेखर सुमन सुशांत के परिवार के सामने नहीं आने से और इस मामले को लेकर चुप्पी साधने से बेहद दुखी है। चलिए जानते हैं कि शेखर सुमन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में क्या बता बताई है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications