ड्रगीज को मरने दो, सलाखों के पीछे डालो, ये बताओ सुशांत को किसने मारा और क्यों- शेखर सुमन
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस की जांच में दो महीने बीत जाने के बाद सीबीआई को ये केस दिया गया। ऐसे में सीबीआई के भी इस केस में एक महीना होने के बाद भी अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि से सुसाइड या मर्डर।
सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए शुरू से कतार में खड़े शेखर सुमन ने भी यही मांग की है। शेखर सुमन ने सुशांत की मौत पर फोकस करने के लिए मैसेज दिया है। शेखर एक के बाद एक ट्वीट कर सुशांत की मौत पर कई सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

उन्होंने लिखा है कि ड्रग्स और ड्रग्स लेने और खरीदने वालों से हमारा कोई मतलब नहीं है। हमें सिर्फ ये जानना है कि सुशांत को क्यों मारा गया और किसने? बता दें कि सुशांत केस में इन दिनों बॅालीवुड में ड्रग कनेक्शन को लेकर चर्चा काफी है। साथ ही नए नामों का भी खुलासा हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications