सुशांत सिंह राजपूत केस में कोर्ट का बड़ा आदेश- सलमान खान-करण जौहर के साथ 8 सेलेब्स कोर्ट में पेश !
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का मामला शामिल होने से पहले मुंबई पुलिस की जांच के दौरान नेपोटिज्म का मुद्दा काफी चर्चा में रहा। फिलहाल इस मामले को लेकर सीबीआई, एनसीबी और ईडी एक साथ जांच कर रही है। जल्द इस केस को लेकर किसी बड़ी अपडेट की आने की भी उम्मीद की जा रही है।
Recommended Video
सीबीआई बीते एक महीने से सुशांत की मौत के राज पर से पर्दा उठाने की कवायद में है। इस बीच मुजफ्फरपुर जिला न्यायालय ने सलमान खान, करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, साजिद नाडियाडवाला, भूषण कुमार और दिनेश विजयन को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।

बता दें कि इन सभी को सुशांत केस के मामले में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से नोटिस भेजा जा चुका है। बता दें कि वकील सुधीर ओझा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुजफ्फरपुर कोर्ट में 17 जून को नेपोटिज्म के खिलाफ एक याचिका दायर की थी।


Click it and Unblock the Notifications