सुशांत सिंह राजपूत पीते थे मारिजुआना, ऋचा चड्ढा ने कहा ये ड्रग्स नहीं है, भोलेनाथ का प्रसाद है !
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर बॅालीवुड में हलचल है। तीन महीने से जारी इस केस में नेपोटिज्म, ड्रग्स और धोखा जैसे कई मामले सामने आए हैं। इस केस को लेकर मामला तब अधिक गर्मा गया है जब इसमें रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स लेने का मामला सामने आया है। हालांकि इस केस की जांच सीबीआई, नारकोटिक्स और प्रवर्तन निदेशालय कर रहे हैं।
इस बीच ये भी सामने आया है कि सुशांत सिंह राजपूत मारिजुआना पिया करते थे। सुशांत के स्टाफ नीरज ने भी पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि एक्टर मारिजुआना पिया करते थे। पहले से ही इसका बॅाक्स बना कर रखा जाता था। ऐसे में रिया चक्रवर्ती के साथ सुशांत पर भी ड्रग्स और गांजा पीने का आरोप लग रहा है।

इस पूरे मामले को लेकर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है और बताया है कि मारिजुआना ड्रग्स नहीं होता बल्कि ये भोले बाबा का प्रसाद है। इसके कई सारे फायदे हैं।


Click it and Unblock the Notifications