45 मिनट तक कूपर अस्पताल में क्यों मौजूद थीं रिया चक्रवर्ती, देखने गईं थीं सुशांत सिंह राजपूत का शव ?
सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम मुंबई पहुंच गई है। जहां पर इस मामले की जांच की जानी है। सबसे पहले सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पर जाएगी। जहां पर इस केस के क्राइम सीन को देखने और समझने की कोशिश बयानों के आधार पर की जाएगी।
फिलहाल सीबीआई के आते ही रिया चक्रवर्ती की मुश्किल और बढ़ गई है। एक चैनल की रिपोर्ट अनुसार सुशांत सिंह राजपूत के मौत के अगले दिन रिया चक्रवर्ती उनका शव देखने के लिए कूपर अस्पताल पहुंची थीं। आपको बता दें कि नियम के तहत इस तरह अस्पताल में परिवार के अलावा कोई भी शव देखने नहीं जा सकता है।

रिया पर ये सवाल खड़ा हो रहा है कि वह 45 मिनट तक अस्पताल के भीतर क्या कर रही थीं? किसकी परमिशन से वह अंदर गई थीं? आपको बता दें कि इस मामले में पटना पुलिस ने मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को ही बनाया है।


Click it and Unblock the Notifications