सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती की लंबी लिस्ट का VIDEO- प्राइवेट जेट से होटल तक खरीदना था
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर रिया चक्रवर्ती लगातार सवालों के घेरे में है। सुशांत के पिता केके सिंह के पटना में रिया के खिलाफ की गई एफआईआर के बाद एक्ट्रेस अपनी सफाई में जुटी हुई हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती बीते कई दिनों से ट्रोल हो रही हैं। इसकी शुरुआत तब से हुई जब रिया ने सुशांत के निधन को एक महीने पूरे होने पर सीबीआई जांच की मांग की थी।
फिलहाल हालात ऐसे हैं कि रिया ने सुप्रीम कोर्ट में इस केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर करने की याचिका दायर की। इस बीच रिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जहां पर रिया बता रही हैं कि उन्हें भविष्य में खुद के लिए क्या खरीदना है। रिया ने यहां पर प्राइवेट जेट तक खरीदने की इच्छा जाहिर की है। ज्ञात हो कि सुशांत के परिवार ने रिया पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप लगाया है। ऐसे में उन पर 15 करोड़ सुशांत के अकाउंट से धोखे से लेने को लेकर पटना में केस दर्ज किया गया है।
View this post on InstagramA post shared by V I R A L T E L E V I S I O N (@viraltelevisionofficial) on


Click it and Unblock the Notifications