सुशांत सिंह राजपूत केस- रिया चक्रवर्ती की 7 महीनों में 7 विदेश यात्रा, सामने आई ट्रैवल DETAILS
सुशांत सिंह राजपूत केस में प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती पर शिकंजा कसा है। फोन डीटेल्स के बाद अब रिया की ट्रैवल हिस्ट्री भी बाहर आई है। ट्रैवल डीटेल्स से पता चलता है कि रिया 10 अगस्त 2019 से 25 फरवरी 2020 तक सात बार विदेश घूमने गईं थीं। सुशांत के करीबियों का कहना है कि रिया के आने के बाद से सुशांत के खर्चे बहुत ज्यादा बढ़ गए थे।
बता दें, सीबीआई ने पिछले गुरुवार को रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, तो वहीं दूसरी ओर जांच एजेंसी ईडी भी लगातार उनके परिवार से पूछताछ कर रही है।

सुशांत की निधन के मामले में उनके पिता ने पटना में एफआईआर दर्ज कराई है और सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। सुशांत के परिवार का कहना है कि रिया ने सुशांत के करोड़ों की संपत्ति के साथ हेरफेर किया है। उसने सुशांत को परिवार से दूर कर दिया। जिसके बाद, रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग केस में जांच जारी है।


Click it and Unblock the Notifications