सुशांत सिंह राजपूत केस: CBI का बड़ा फैसला, रिया चक्रवर्ती के पॉलीग्राफी टेस्ट की प्लानिंग!
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सीबीआई के आने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। इस कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब रिया चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा और सुशांत के करीबी बाकी लोगों के डिलीट व्हाट्सएप चैट हाथ लगे। इसके अनुसार रिया पर अब सीबीआई के साथ प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स ब्यूरो की भी नजर है।
फिलहाल रिया ने ईडी और सीबीआई के सामने अपना बयान दर्ज करवाया है। लेकिन इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती सीबीआई के सवालों का ठीक तरीके से जवाब नहीं दे रही हैं।

इसके लिए आने वाले समय में मुमकिन है कि रिया चक्रवर्ती का पॅालीग्राफी टेस्ट किया जाए। इसके साथ शौविक चक्रवर्ती और इस केस से जुड़े कुछ लोगों का ये टेस्ट किया जा सकता है।हालांकि इस मामले में सीबीआई की तरफ से कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है।


Click it and Unblock the Notifications